शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					खाट					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० खट्वा, प्रा० खट्टा; सि० खटोलो, खत; पं० खट्ट,बँ० खाटूली; गु० मरा० खाट, खाटला] [स्त्री० अल्पा० खटिया,खटोला] पावों पाटियों आदि का बना हुआ तथा रस्सियों आदि से बुना हुआ एक प्रसिद्ध चौकोर उपकरण जिस पर लोग बिछौना बिछाकर सोते हैं। चारपाई। मुहावरा– (किसी की) खाट कटना=इतना बीमार पड़ना कि उसके मल-मूत्र त्याग के लिए चारपाई की बुनावट काटनी पड़े। खाट पर पड़ना या खाट पर लगना=इस प्रकार बीमार पड़ना कि खाट से उठने योग्य न रह जाए। खाट से उतारना=मरणासन्न व्यक्ति को भूमि पर लेटाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाटा					 :
				 | 
				
					वि०=खट्टा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाटिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√खट् (चाहना)+इञ्,खाटि+कन्-टाप्] अरथी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाटिन					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] एक प्रकार का धान जो अगहन में तैयार होता है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाटी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=खाटिका।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					खाटो					 :
				 | 
				
					वि०=खट्टा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |