शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					समाज					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. बहुत से लोगों का गिरोह या झुंड। समूह। जैसा—सत्संग समाज। २. एक जगह रहनेवाले अथवा एक ही प्रकार का काम करनेवाले लोगों का वर्ग, दल या समूह। समुदाय। ३. किसी विशिष्ट उद्देश्य से स्थापित की हुई सभा। जैसा—आर्य समाज, संगीत समाज। ४. किसी प्रदेश या भूखंड में रहनेवाले लोग जिनमें सांस्कृतिक एकता होती है। ५. किसी संप्रदाय के लोगों का समुदाय। जैसा—अग्रवाल समाज (सोसाइटी, उक्त सभी अर्थों में)। ६. प्राचीन भारत का समज्या (देखें) नामक सार्वजनिक उत्सव। ७. आयोजन। तैयारी। उदाहरण—बेगि करहु बन गवन समाजू।—तुलसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाज-शास्त्र					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह आधुनिक शास्त्र जिमसें मनुष्य को सामाजिक, प्राणी मानकर उनके समाज और संस्कृति की उत्पत्ति, विकास संघटन और समस्याओं आदि का विवेचन होता है। (सोशियालॉजी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाज-शास्त्री					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह जो समाज-शास्त्र का अच्छा ज्ञाता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाज-सुधार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] मानव समाज अथवा किसी देश में रहनेवाले समाज में फैली हुई कुरीतियाँ, दुर्गु, दोष आदि दूर करके उन्हें सुधारने का प्रयत्न। (सोशल रिफार्म)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाज-सुधारक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह जो मानव समाज के दुर्गुणों, दोषों आदि को दूर करने का प्रयत्न करता हो। (सोशल रिफार्मर)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाजत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अं०] १. शरमिन्दगी। लज्जा। २. विनय। ३. निवेदन। प्रार्थना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाजवाद					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह आर्थिक तथा राजनीतिक विचार-प्रणाली तथा सत्ता तथा स्वामित्व हाथों में नही रहना चाहिए, बल्कि समष्टिक या सामूहिक रूप से समाज में निहित रहना चाहिए। (सोशलिज्म)। विशेष—समाजवाद प्रतिस्पर्धा के स्थान पर सहकारिता को मुनाफा खोरी के स्थान पर लोकहित तथा समाज सेवा की भावना को प्रधानता देना चाहता है, और धन के वितरण में आज जैसी विषमता है उसे बहुत कुछ कम करना चाहता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाजवादी					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] समाजवाद संबधी। समाजवाद का। पुं० वह जो समाजवाद का अनुयायी या समर्थक हो। (सोशलिस्ट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाजशील					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] समाज के सदस्यों अर्थात् लोगों से बराबर मिलता-जुलता रहनेवाला (सोशिअल)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाजी					 :
				 | 
				
					वि० [सं० समाज] समाज सम्बन्धी। समाज का। पुं० वह जो वेश्याओं, गाने-बजानेवाल मंडलियों आदि के साथ रहकर तबला, सारंगी या ऐसा ही और कोई साज बजाता हो। साजिन्दा। पुं०=आर्य-समाजी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाजीकरण					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] किसी काम बात या व्यवहार को ऐसा रूप देना कि उस पर समाज का अधिकार या स्थापत्य हो जाय और सब लोग समान रूप से उसका लाभ उठा सकें (सोशलाइज़ेशन)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाज्ञप्त					 :
				 | 
				
					वि० [सं० सम-आ√ज्ञप् (बताना)+क्त] जिसे समाज्ञा दी गई हो या मिली हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					समाज्ञा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. आज्ञा। आदेश। २. नाम। संज्ञा। ३. कीर्ति। यश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |