अगम्य/agamy

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगम्य  : वि० [सं०√गम्+यत्, न० त०] [भाव० अगम्यता] १. जिसके अन्दर या पास न पहुँच सके। जहाँ जाना कठिन हो। पहुँच के बाहर। २. जिसका आशय, तत्त्व या रहस्य न समझा जा सके। अज्ञेय। ३. जिसके साथ गमन न किया जा सके। जैसे—स्त्री० के लिए पुरुष अगम्य है। ४. जो किसी प्रकार प्राप्त किया न जा सके। अप्राप्य। ५. जिसकी थाह या पता न लग सके। अथाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगम्या  : वि० स्त्री० [सं० अगम्य+टाप्) (वह स्त्री०) जिसके साथ मैथुन करना विधिक या शास्त्रीय दृष्टि से वर्जित हो। जैसे— गुरुपत्नी, राजपत्नी, सौतेली माँ आदि। स्त्री० १. स्त्री० जो गमन या मैथुन के योग्य न हो। २. अंत्यजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगम्या-गमन  : पुं० [तृ० त०] १. शास्त्रीय दृष्टि से वर्जित स्त्री० के साथ किया जाने वाला गमन या संभोग जो महापातक माना गया है। २. अपने ही कुल या गोत्र की स्त्री० के साथ किया जाने वाला गमन या संभोग। (इन्सेस्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ