आराम/aaraam

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आराम  : पुं० [सं० आ√रम् (क्रीड़ा)+घञ्] उपवन। वाटिका। बगीचा। पुं० [फा०] १. ऐसी स्थिति जिसमें शांति, संतोष तथा सुख हो। जैसे—हम यहाँ आराम से हैं। मुहावरा—आराम से-धीरे-धीरे। जैसे—काम आराम से होता रहेगा। २. रोग में कमी होने या रोग दूर हो जाने की अवस्था। जैसे—आजकल उन्हें पहले से आराम है। वि० जिसका रोग कम हो गया हो या दूर हो गया हो। जैसे—वह जल्दी ही आराम हो जायँगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आराम-कुर्सी  : स्त्री० [फा०] एक प्रकार की लंबी कुर्सी जिसमें सहारा लगाकर लेटने तथा दोनों ओर हाथ रखने के लिए लंबी पटरियाँ होती है। सुखासन। (ईजी चेअर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आराम-गाह  : स्त्री० [फा०] सोने की जगह। शयनागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आराम-तलब  : वि० [फा०] [भाव० आराम० तलबी] १. सुख चाहनेवाला। २. सुकुमार। ३. आलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आराम-तलबी  : स्त्री० [फा०] आराम तलब होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आराम-दान  : पुं० [फा०आराम+दान] १. पायदान। २. सिंगारदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आराम-पाई  : स्त्री० [फा०आराम+हिं० पाय] एक प्रकार का हलका जूता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ