कठोर/kathor

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कठोर  : वि० [सं०√कठ्+ओरन्] [भाव० कठोरता, स्त्री० कठोरा] १. (पदार्थ) जिसका तल इतना कड़ा हो कि सहज में दबाया या धँसाया न जा सके। जो दबाने से दबे नहीं। ‘कोमल’ या ‘मुलायम’ का विपर्याय। सख्त। २. (कार्य) जिसे पूरा करने में विशेष आयास, मनोयोग आदि की आवश्यकता हो। जो सहज में निबाहा न जा सके। कठिन। कड़ा। जैसे—कठोर परिश्रम। ३. (बात या व्यवहार) जो उग्र तथा कष्टदायक होने के कारण अप्रिय या असह्य हो। जैसे—कठोर दंड, कठोर वचन। ४. जिसका अनुसरण निर्वाह या पालन सहज में न हो सके। जैसे—कठोर नियम, कठोर व्रत। ५. (व्यक्ति अथवा उसका कार्य या मन) जिसमें उदारता, दया, प्रेम आदि कोमल तथा मानवोचित्त गुणों या विशेषताओं का अभाव हो। जैसे—कठोर व्यवहार, कठोर हृदय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कठोरता  : स्त्री० [सं० कठोर+तल्-टाप्] १. कठोर होने की अवस्था, गुण या भाव। कड़ापन। २. कार्य, व्यवहार आदि में होनेवाली कड़ाई। सख्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कठोरताई  : स्त्री०=कठोरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कठोरपन  : पुं० =कठोरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कठोरीकरण  : पुं० [सं० कठोर+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट-अन] किसी कोमल वस्तु को कठोर करने या बनाने की क्रिया या भाव। कठोर करना या बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ