गठना/gathana

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गठना  : अ० [हिं० गाँठना] १. दो वस्तुओं का परस्पर मिलकर एक होना। जुड़ना। सटना। पद-गठा-बदन=हृष्ट-पुष्ट शरीर। २. मोटी सिलाई होना। बड़े-बड़े टाँके लगना। जैसे–जूता गटना। ३. कपडो आदि की बुनावट। ४. गुप्त परामर्श, विचार, षड़यत्र आदि में सम्मिलित होकर उसके निश्चय से सहमत होना। ५. अच्छी तरह निर्मित होना या बनना। ६. आपस में खूब मेल-मिलाप और साहचर्य होना। ७. स्त्री० पुरुष या नर-मादा का संभोग होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ