गुणन/gunan

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुणन  : पुं० [सं०√गुण+णिच्+ल्युट्-अन] [वि० गुण्य, गुणीय, गुणित] १. गणित में, एक संख्या को दूसरी संख्या से गुणा करना। ज़रब देना। २. हिसाब करना गिनना। ३. अनुमान कल्पना या विचार करना। ४. उद्धरणी करना। रटना। ५. मनन करना। सोचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणन-फल  : पुं० [ष० त० ] वह संख्या जो एक संख्या को दूसरी संख्या से गुणन करने पर प्राप्त होती है। (प्राडक्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणना  : स० [सं० गुणन] १. गुणन या गुणा करना। जरब देना। २. मन में सोचना, समझना या विचार करना। गुनना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणनिका  : स्त्री० [सं०√गुण+युच्-अन+कन्-टाप्] १. नाटक में पूर्वरंग। २. नृत्य की कला या विद्या। ३. रत्न। ४. हार। ५. शून्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणनीय  : वि० [सं०√गुण्+अनीयर] जिसका गुणन या गुणा हो सके अथवा किया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ