गैस/gais

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गैस  : स्त्री० [अं०] १. किसी पदार्थ (या द्रव्य) का प्राकृतिक अथवा रासायनिक क्रिया से बना हुआ वह वायुवत् रूप जो अत्यंत प्रसरणशील होता है। २. वह दह्य जिसे जलाकर रोशनी की जाती है तथा चीजें गरम की जाती है। ३. बड़ी लालटेन की तरह का वह उपकरण जिसमें गैस जलाकर रोशनी उत्पन्न की जाती है। ४.पाखाने आदि में से निकलनेवाली तीव्र गंधयुक्त वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैस-मापी  : पुं० [अं०+हिं०] गैस के आधान के मुँह पर लगा हुआ वह उपकरण जो गैस बाहर निकलने पर उसका मान या माप बतलाया है। (गैसोमीटर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गैसा  : वि० [?] [स्त्री० गैसी]=गहरा। उदाहरण–सुनहु सूर तुम्हरे छिन छिन मति बड़ी पेट की गैसी हौ।–सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ