घंटक/ghantak

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घटक  : वि० [सं०√घट्+णिच्+ण्वुल्-अक] [स्त्री० घटिका] १. कोई चीज घटित करने, बनाने या रचनेवाला (अंश या तत्त्व) २. कोई घटना या बात घटित या प्रस्तुत करनेवाला। (पदार्थ या व्यक्ति) ३. चतुर। चालाक। पुं० १. विवाह-संबंध स्थिर करानेवाला ब्राह्मण या कोई और व्यक्ति। बरेखिया। २. दलाल। ३. मध्यस्थ। ४. बीच में पड़कर काम पूरा करानेवाला चतुर व्यक्ति। ५. घड़ा। ६. बंगाल और मिथिला में एक प्रकार के ब्राह्मण जो सब गोत्रों और परिवारों का लेखा रखते और यह बतलाते हैं कि अमुक-अमुक पक्षों में विवाह संबंध हो सकता है या नहीं। ७. वह चीज या बात जो कोई दूसरी चीज या बात घटित करने या बनाने में मुख्य रूप से अथवा साधन की भाँति सहायक होती है। घटित करनेवाला अंश या तत्त्व। (फैक्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घटकना  : स०=टकना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घटका  : पुं० [सं० घटक=शरीर अथवा अनु० घर्र-घर्र] मृत्यु होने से पहले की मनुष्य की वह स्थिति जिसमें उसका साँस घर-घर शब्द करता तथा रुक-रुक जाता है। घर्रा। क्रि० प्र०–लगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ