डंस/dans

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डस  : स्त्री० [देश०] १. एक प्रकार की शराब। २. वह डोरी जिसमें तराजू के पलड़े बँधे रहते हैं। ३. कपड़े के थान का वह छोर जिसमें ताने-बाने के पूरे तागे नहीं कसे रहते। छीर। दसी। स्त्री=डसन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डसन  : स्त्री० [हिं० डसना] १. डसने की क्रिया या भाव। २. डसने या डंक मारने का ढंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डसना  : स० [सं० दंशन] १. किसी जहरीले कीड़े का किसी को इस प्रकार काटना कि उसके शरीर में जहर का प्रवेश हो जाय। जैसे–साँप का डसना। २. डंक मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डसवाना  : स०=डसाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डसा  : पुं० [सं० दंश] डाढ़। चौभड।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डसाना  : स० [हिं० डसना का प्रे०] किसी को डसनें में प्रवृत्त करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स० [हिं० डासना] बिछौना बिछाना। उदाहरण–-जागे पुनि न डसैहौ।–तुलसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डसी  : स्त्री० [?] १. पहचान कराने के लिए रखी या दी जानेवाली चीज। निशानी। २. याद कराने के लिए दी जानेवाली चीज। निशानी। स्त्री० दे० ‘दसी’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डस्टर  : पुं० [अं०] कुरसी, मेज, दरवाजों आदि की धूल झाड़ने का कपड़ा। झाड़न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ