डहकना/dahakana

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डहकना  : अ० [हिं० डह-डह से] १. कलियों फूलों आदि का विकसित होना। फूलना। २. शोभा से युक्त होकर अच्छी तरह चारों ओर फैलना। जैसे–पूर्णिमा की रात में चाँदनी डहकना। ३. हुंकार भरते हुए गरजना। ४. डह-डह शब्द करते हुए जोर से रोना। ५. किसी प्रकार के धोखे या लालच में पड़कर कष्ट या हानि उठाना। ठगा जाना। स० १. छल या धोखा करना। भुलावे में रखकर मूर्ख बनाना। २. ललचाकर भी न देना। अ० [देश०] छितराना। फैलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ