ढिबरी/dhibaree

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ढिबरी  : स्त्री० [सं० ढिब्ब या हिं० ढपना] १. टीन, मिट्टी, शीशे आदि की वह कुप्पी जिसके मुँह पर चोंगी लगी रहती है। विशेष–कुप्पी में मिट्टी का तेल और चोंगी में बत्ती डालकर यह प्रकाश करने के लिए जलाई जाती है। २. बरतन बनाने के साँचे में सबसे नीचे का वह भाग जिसकी सहायता से ऊपर के दोनों खंड कसे जाते हैं। ३.किसी चीज में कसे हुए पेच को हिलने-डुलने से रोकने के लिए उसके मुँह पर लगाया जानेवाला चूड़ीदार छल्ला। ४. चमड़े या मूँज की वह चकती जो चरखे में इसलिए लगाई जाती है कि तकला घिरने न पावे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ