ढोर/dhor

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ढोर  : पुं० [हिं० ढुरना] गाय, बैल आदि पशु। चौपाया। स्त्री० [हिं० ढुरना] १. ढुरने की क्रिया या भाव। २. अंगों आदि का कोमलतापूर्ण और मोहक संचालन। नजाकत की दशा। उदाहरण–-कोमल चरन कौल नटवर ढोर मोर, पोर-पोर छोरै छवि कोटिन अनंग की।–
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढोरना  : स० [हिं० ढारना] १. ढालना। ढरकाना। २. लुढ़काना। ३. हिलाना-डुलाना। ४. (अपने या किसी के) पीछे या साथ चलने में प्रवृत्त करना। पीछे लगाना। अ० १. जमीन पर लोटना या लुढ़कना। २. किसी का अनुयायी बनकर उसके पीछे या साथ चलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढोरा  : पुं=ढोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ढोरी  : स्त्री० [हिं० ढोरना] १. ढोरने का भाव। २. उत्कट अभिलाषा। ३. धुन। लगन। उदाहरण–-ढोरी लाई सुनन की कहि गोरी मुसकात।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ