तंद्रि/tandri

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तंद्रि  : स्त्री० [सं०√तंद्+क्रिन]=तंद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रिक  : वि० [सं० तंद्रा+ठन्-इक] १. तंद्रा संबंधी। २. (रोग) जिसमें तंद्रा भी आती हो। पुं०=तंद्रिक ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रिक-ज्वर  : पुं० [कर्म० स०] एक तरह का संक्रामक ज्वर जिसमे रोगी प्रायः तंद्रा की अवस्था में पड़ा रहता है। (टाइफस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रिक-सन्निपात  : पुं० [कर्म० स०] वैद्यक में, एक तरह सन्निपात जिसमें ज्वर बहुत तेजी से बढ़ता है, दम फूलने लगता, दस्त आने लगते हैं, प्यास अधिक लगने लगती है तथा जीभ काली पड़ जाती हैं। इसकी अवधि साधारणतः २५ दिनों की कही गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रिका  : स्त्री० [सं० तंद्रि+कन्-टाप्] तंद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रिता  : स्त्री० [सं० तंद्रिन्+तल्-टाप्] तंद्रा में पड़े हुए होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रिल  : वि० [सं० तंद्रा+इलच्] १. तंद्रा संबंधी। २. तंद्रालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ