दरवाजा/daravaaja

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरवाजा  : पुं० [फा० दरवाजा] १. कुछ विशिष्ट प्रकार से बना हुआ वह मुख्य अवकाश जिसमें से होकर कमरे, कोठरी, मकान, मैदान आदि में प्रवेश करते हैं। द्वार। मुहावरा—(किसी के) दरवाजे की मिट्टी खोद डालना=इतनी अधिक बार किसी के यहाँ आना-जाना कि वह खिन्न हो जाय या उसे बुरा लगने लगे। २. वह चौखट जो उक्त अवकाश में लगा रहता है और जिसमें प्रायः किवाड़ या पल्ले जड़े रहते हैं। ३. किवाड। पल्ला। क्रि० प्र०—खड़खड़ाना।—खोलना।—बंद करना।—भेड़ना। ४. लाक्षणिक रूप में, कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ