द्रावक/draavak

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्रावक  : वि० [सं०√द्रु+णिच्+ण्वुल्—अक] १. द्रव रूप में करने या लानेवाला। ठोस चीज को पानी की तरह पतला करने और बहानेवाला। २. गलाने या पिघलनेवाला। ३. हृदय में दया आदि कोमल भाव उत्पन्न करनेवाला। ४. पीछा करनेवाला। ५. चुरानेवाला। ६. दौड़ाने या भगानेवाला। ७. चतुर। चालाक। ८. चालबाज। धूर्त्त। ९. दिवालिया। पुं० १. चंद्रकांतमणि। २. बहुत बड़ा चालाक आदमी। ३. चोर। ४. व्यभिचारी व्यक्ति। ५. मोम। ६. सुहागा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावक-कंद  : पुं० [ब० स०] तैलकंद। तिलकंदरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावकर  : वि० [सं० द्राव√कृ (करना)+ट] द्रवित करनेवाला। पुं० सुहागा जो सोने को गलाता या पिघलाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ