नफर/naphar

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नफर  : पुं० [फा० नफ़र] १. आदमी। व्यक्ति। (विशेषतः संख्या सूचित करने के समय) जैसे—चार नफर मजदूर और बढ़ाओ। २. तुच्छ सेवाएँ करनेवाला सेवक। खिदमतगार। दास। ३. श्रमिक। मजदूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नफरत  : स्त्री० [अ० नफ्रत] १. किसी के प्रति होनेवाली अरुचिपूर्ण भावना या विरक्ति। २. घृणा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नफरी  : स्त्री० [फा० नफ़र=आदमी] १. नफर अर्थात् मजदूर का दिन भर का काम। २. काम या मजदूरी के दिनों की वाचक संज्ञा। जैसे—चार नफरी में यह दरवाजा बनेगा। ३. एक दिन काम करने का पारिश्रमिक। जैसे—इस राज की नफरी ३) है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ