नवीन/naveen

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नवीन  : वि० [सं० नव+ख–ईन] [भाव० नवीनता] १.जो अभी का या थोड़े समय का हो। नया। नूतन। नया। ‘प्राचीन’ का विपर्याय। २. जो पहले-पहल या मूल रूप मे बना हो। जैसे–नवीन आदर्श। ३. अपूर्व और विचित्र या विलक्षण। अनोखा। ४. तरुण। नवयुवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवीनता  : स्त्री० [सं० नवीन+तल्–टाप्] नया होने की अवस्था या भाव। नूतनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवीनीकरण  : पुं० [सं० नवीन+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट्–अन] १. नवीन रूप देने की क्रिया या भाव। २. किसी चीज या बात की अवधि समाप्त होने पर उसे फिर से नियमित तथा वैध नया रूप देना या उसकी अवधि बढ़ाना। (रिन्यूअल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ