नांदी/naandee

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नांदी  : स्त्री० [सं०√नन्द् (समृद्धि)+घञ्, पृषो० सिद्धि] १. अभ्युदय। समृद्धि। २. नाटक में वह आशीर्वादात्मक पद्य जो सूत्रधार अभिनय आरंभ करने से पहले मंगलाचरण के रूप में उच्च स्वर में गाता या पढ़ता है। मंगलाचरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नांदीक  : पुं० [सं० नांदी√कै (प्रकाशित होना)+क] १. तोरण स्तंभ। २. दे० ‘नांदीमुखश्राद्ध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नांदी-पट  : पुं० [ष० त०] लकड़ी की वह रचना जिससे कूएँ का ऊपरी भाग ढका जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नांदी-मुख  : पुं० [ब० स०] १. कूएँ के ऊपर का ढकना। २.परिवार में किसी प्रकार की वृद्धि होने के शुभ अवसर पर पितरों का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए किया जानेवाला श्राद्ध। वृद्धि श्राद्ध। वि० (पितर) जिनके उद्देश्य से नांदी-मुख श्राद्ध किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नांदीमुखी  : स्त्री० [सं०] एक प्रकार का वर्ण-वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रमशः दो नगण, दो तगण और दो गुरु होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ