नीच/neech

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नीच  : वि० [सं० भाव० नीचता] १. आचार, व्यवहार गुण-कर्म जाति-पाँत आदि के विचार से बहुत ही छोटा और फलतः तुच्छ या हीन। पद–नीच ऊँच=(क) बुराई और अच्छाई। (ख) हानि और लाभ। (ग) दुःख और सुख। २. नैतिक धार्मिक आदि दृष्टियों से बहुत ही निंदनीय, बुरा या हीन। पद–नीच कमाई=अनुचित या दूषित ढंग से प्राप्त किया जानेवाला धन। पुं० १. चोर नामक गंध द्रव्य। २. दशार्ण देश का एक पर्वत। ३. फलित ज्योतिष में किसी ग्रह के उच्च स्थान से सातवें घर में होने की स्थिति। नीच-ग्रह। ४. किसी ग्रह के भ्रमण मार्ग में वह स्थान जो पृथ्वी से सबसे अधिक दूर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचक  : वि० [सं० नीच+कन्] १. बहुत ही छोटे कदवाला। ठिंगना। २. धीमा। मंद। ३. क्षुद्र। कमीना। नीच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीच-कदंब  : पुं० [सं० ब० स०] गोरखमुंड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचका  : स्त्री० [सं० नि-ई√चक् (प्रतिघात)+अच्—टाप्] अच्छी और बढ़िया गौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचकी (किन्)  : वि० [सं० नि-ई√चक्+इनि] [स्त्री० नीचकिनी] १. उच्च। ऊँचा। २. उत्तम। श्रेष्ठ। पुं० १. ऊपरी भाग। २. वह जिसके पास अच्छी गौएँ हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचग  : वि० [सं० नीच√गम् (जाना)+ड] [स्त्री० नीचगा] १. नीचे की ओर जानेवाला। २. ओछा। तुच्छ। नीच। ३. नीच कुल की स्त्री के साथ संभोग करनेवाला। पुं० १. जल। पानी। २. फलित ज्योतिष के अनुसार वह ग्रह जो अपने उच्च स्थान से सातवें पड़ा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचगा  : स्त्री० [सं० नीचग+टाप्] १. नदी। २. नीच कुल के पुरुष के साथ संभोग करनेवाली स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचगामी (मिन्)  : वि० [सं० नीच√गम्+णिनि] [स्त्री० नीचगामिनी] १. नीचे की ओर जानेवाला। २. ओछा। तुच्छ। पुं० जल। पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीच-गृह  : पुं० [सं० ब० स०] कुंडली में वह ग्रह जो अपने घर से सातवें घर में स्थित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचट  : वि०[सं० निश्चय] दृढ़। पक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचता  : स्त्री० [सं० नीच+तल्+टाप्] १. नीच होने की अवस्था या भाव। २. बहुत ही हेय आचरण या व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचत्व  : पुं० [सं० नीच+त्व] नीचता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीच-वज्र  : पुं० [सं० कर्म० स०] वैक्रांत मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचा  : वि० [सं० नीच] [स्त्री० नीची, भाव० नीचाई] १. जो किसी प्रसम धरातल या स्तर से निम्न स्तर पर स्थित हो। जैसे–नीची जमीन, नीची सड़क। पद–नीचा-ऊँचा=कहीं से नीचा और कहीं से ऊँचा। ऊबड़-खाबड़। २. जो किसी की तुलना में कम ऊँचा हो अथवा जिसका विस्तार ऊपर की ओर कम हो। जैसे–नीची दीवार नीची टोपी। ३. झुका हुआ। नत। जैसे–नीचा सिर। ४. जिसका झुकाव या विस्तार नीचे की ओर हो। जैसे–नीची धोती, नीचा पाजामा। मुहा०–नीचा देना=पक्षी का झोंके या तेजी से सीधे नीचे की ओर आना। गोतना। उदा०–उठि ऊँचै नीचौ दयों मनु कलिंग झपि झौर।–बिहारी। ५. अधिकार, पद, मर्यादा आदि के विचार से जो औरों से घटकर हो। छोटा। जैसे–नीची अदालतें, नीची जाति। मुहा०–नीचा दिखाना=(क) तुच्छ ठहराना। (ख) परास्त करना। (ग) लज्जित करना। नीचा देखना=(क) तुच्छ ठहरना। (ख) परास्त होना। (ग) लज्जित होना। ६. स्वर आदि के संबंध में धीमा या मद्धिम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचाई  : स्त्री० [हिं० नीचा] अपेक्षाकृत नीचे होने की अवस्था या भाव। निचान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचान  : स्त्री०=नीचाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचाशाय  : वि० [सं० नीच-आशय, ब० स०] तुच्छ विचार का। क्षुद्र। ओछा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचू  : वि० [हिं० नि+चूना] जो चूता न हो। न चूनेवाला। वि०=नीचा। क्रि० वि०=नीचे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नीचे  : क्रि० वि० [हिं० नीचा] १. किसी की तुलना में, निम्न धरातल पर या में। जैसे–ऊपर मकान मालिक और नीचे किरायेदार रहता है। २. ऐसी स्थिति में जिसमें उसके ठीक ऊपर भी कुछ हो। जैसे–(क) कुरते के नीचे गंजी पहन लो। (ख) मोटी किताब के नीचे पतली किताब रखना। पद–नीचे ऊपर=उलट-पलट। अस्त-व्यस्त। अव्यवस्थित। जैसे–सब चीजें ज्यों की त्यों रहने दो, नीचे-ऊपर मत करो। नीचे से ऊपर तक=(क) एक सिरे से दूसरे सिरे तक। (ख) सब अंगों या भागों में। सर्वत्र। मुहा०–नीचे उतारना=मरते हुए व्यक्ति को खाट,पलंग आदि से हटाकर नीचे जमीन पर लेटाना। (हिन्दू) नीचे गिरना=आचार-विचार, मान-मर्यादा आदि की दृष्टि से पतित या हीन होना। जैसे–हम नहीं जानते थे कि तुम इतना नीचे गिरोगे। नीचे लाना=(क) जमीन पर गिराना और पछाड़ना। (ख) नीचे उतारना। (ऊपर देखें) ३. किसी की अधीनता या वश में। जैसे–उसके नीचे पाँच कर्मचारी काम करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ