नोट/not

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नोट  : पुं० [अं०] १. वह छोटा लेख जो किसी बात का ध्यान रखने-रखाने के लिए उसके संबंध में कहीं टाँक या लिख लिया गया हो। २. लिखी हुई संक्षिप्त चिट्ठी या परचा। ३. अभिप्राय, आशय, विचार आदि प्रकट करनेवाला छोटा लेख। टिप्पणी। ४.राज्य या शासन की ओर से निकाला या प्रचलित किया हुआ कागज का वह टुकड़ा जिस पर धन की संख्या या अंकित मूल्य लिखा रहता है और यह भी लिखा रहता है कि इसे लानेवाले को राज्य या शासन इतना धन देगा। इसका प्रचलन सिक्कों की ही तरह और उनके स्थान पर होता है। जैसे-एक रुपये,पाँच रुपये,दस रुपये और सौ रुपये के नोट आज-कल चलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नोट-बुक  : स्त्री० [अं०] वह छोटी कापी या बही जिसमें कुछ बातें स्मरण रखने के लिए लिखी जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नोटिस  : स्त्री० [अं०] १. विज्ञप्ति। सूचना। २. इश्तहार। विज्ञापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ