पटाना/pataana

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पटाना  : स० [हिं० पाटने का प्रे०] [भाव० पटाई] १. गड्ढा आदि पाटने में किसी को प्रवृत्त करना। २. किसी से छाजन आदि डलवाना। अ० १. पाटा जाना। पटना। २. कम होना। घटना। जैसे—रोग या सूजन पटाना। ३.शांत और स्थिर होना। (पूरब)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स० [हिं० पटना का स०] १. ऐसा काम करना जिससे कोई क्रिया संपन्न होती हो अथवा कोई बात तय या हल होती हो। जैसे—(क) ऋण पटाना। (ख) सौदा पटाना। २. बात-चीत के द्वारा किसी को अपने अनुकूल करके क्रय-विक्रय, लेन-देन समझौता आदि करने के लिए राजी करना। जैसे—ग्राहक या यजमान पटाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ