पदवी/padavee

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पदवी  : स्त्री० [सं०√पद्+अवि+ङीष्] १. पंथ। रास्ता। २. पद्धति। प्रणाली। ३. राजकीय, सैनिक आदि सेवाओं में कोई ऊँचा पद। (रैंक) ४. किसी बहुत बड़ी संस्था अथवा राज्य द्वारा प्रदत्त किसी को सम्मानित उपाधि। (टाइटिल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पदवी-पत्र  : पुं० [ष० त०] वह पत्र जिस पर यह लिखा हो कि अमुक व्यक्ति को अमुक काम करने अथवा अमुक विषय में योग्यता प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अमुक पदवी या उपाधि दी जाती है। (डिप्लोमा)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ