परछाँवाँ/parachhaanvaan

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परछाँवाँ  : पुं० [सं० प्रतिच्छाय] १. छाया। परछाईं। २. किसी व्यक्ति की पड़नेवाली ऐसी छाया या परछाईं जो कुछ स्त्रियों की दृष्टि में अनिष्टकर या अशुभ होती है। मुहा०—(किसी का) परछाँवाँ पड़ना=उक्त प्रकार की छाया के कारण कोई बुरा प्रभाव पड़ना। ३. किसी व्यक्ति की ऐसी छाया या परछाईं जो स्त्रियों के विश्वास के अनुसार गर्भवती स्त्री पर पड़ने से गर्भ के शिशु को उस पुरुष के अनुरूप आकार-प्रकार, स्वभाव आदि बनानेवाली मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ