पैदल/paidal

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पैदल  : वि० [सं० पादतल; प्रा० पायतल] (व्यक्ति) जो अपने पैरों से ही चल रहा हो या चलता हो (किसी वाहन या सवारी पर न हो। जैसे—राजा साहब पैदल चले आ रहे थे। पुं० १. पाँव पाँव चलना। पादचारण। जैसे—पैदल का रास्ता, पैदल का सफर। २. ऐसा सिपाही जो पैदल चलता हो और जिसे चलने के लिए सवारी न मिलती हो। (घुड़सवार आदि से भिन्न) जैसे—दस सवार और सौ पैदल सिपाही। ३. शतरंज में वह गोटी जो पैदल सैनिक के प्रतीक के रूप में होती है। यह घर सीधी आगे चलती है; और इसकी मार दाहिने या बाएँ आड़े घर पर होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ