प्रांग/praang

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्राग  : वि० [सं० प्राक्] १. पहले का। पहलेवाला। २. पहला माना या समझा जानेवाला; अर्थात् मुख्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागल्भ  : पुं० [सं० प्रगल्भ+ष्यत्र्]=प्रगल्भता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागभाव  : पुं० [सं० प्राग्-अभाव, मध्य० स०] १. पहले से अथवा पूर्वकाल से वर्तमान रहने या होने की अवस्था। (प्रि-एग्ज़िस्टेन्स) २. वैशेषिक दर्शन के अनुसार, पाँच प्रकार के अभावों में से पहला। ऐसा अभाव जिसकी पूर्ति पीछे या शब्द में हो गई हो। जैसे—बनकर तैयार होने-से पहले घर या वस्त्र का प्रागभाव होता है। ३. ऐसा पदार्थ जिसका आदि तो न हो, परन्तु अंत होता हो। अनादि परंतु सांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागार  : पं० [सं० प्र-अगार, प्रा० स०] १. घर। मकान। २. प्रासाद। महल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागुक्ति  : स्त्री० [सं० प्राची-उक्ति, कर्म० स०] पहले कही हुई बात। पूर्व-कथन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागुत्तर  : वि० [सं० प्राच्-उत्तर, कर्म० स०] पूर्वोत्तर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागुत्तर  : स्त्री० [सं० प्राची-उत्तरा, कर्म० स०] ईशान कोण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागुदीची  : स्त्री० [सं० प्राची-उदीची, कर्म० स०] ईशान कोण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागैतिहासिक  : वि० [सं० प्राक्-ऐतिहासिक, कर्म० स०] क्रम-बद्ध रूप में प्राप्त होनेवाला लिखित इतिहास से पूर्व काल का। इतिहास में वर्णित और निश्चित काल से पहले का। (प्री-हिस्टारिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रागज्योतिष  : पुं० [सं० ब० स०] महाभारत आदि के अनुसार असम राज्य। कामरूप देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्ज्योतिषपुर  : पुं० [सं०] प्राग्ज्योतिष की राजधानी जिसे अब गोहाटी कहते हैं। कहते हैं कि यह नगर कुश के पत्र अमूर्तरज ने बसाया था और परवर्ती काल में नरकासुर की राजधानी यही थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्दक्षिणा  : स्त्री० [सं० प्राची-दक्षिण, कर्म० स०] अग्निकोण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्द्वार  : पुं० [सं० कर्म० स०] पूर्वीद्वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्भक्त  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. वैद्यक में, भोजन करने से कुछ पहले का समय जिसमें ओषधि खाई जाती है। २. उक्त समय में ओषधि खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्भव  : पं० [सं० कर्म० स०] पूर्व-जन्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्भाग  : पुं० [सं० कर्म० स०] अगला या आगे का भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्र  : पुं० [सं० प्र-अग्र, प्रा० स०] चरम या शीर्षविंदु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्वचन  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. प्राक्कथन। २. मन्वादि महर्षियों के वचन। (महा०) ३. पहले से किसी को दिया हुआ वचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राग्वर्ण  : पुं० [सं० कर्म० स०] वर्णमाला का प्रारम्भिक अक्षर या वर्ण। उदा०—ये नयन डूबे अनेकों बार हैं, काव्य के प्राग्वर्ण पर भी हैं रुके।—पन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ