भरनी/bharanee

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भरनी  : स्त्री० [हिं० भरना] १. भरने या भरे जाने की क्रिया या भाव। २. वह चीज जो भरी जाय। ३. किसी काम या बात के फलस्वरूप प्राप्त होनेवाली दशा या स्थिति। जैसे—जैसी करनी वैसी भरनी। ४. खेतों में बीज आदि बोने की क्रिया। ५. खेतों की सिंचाई। ६. करगे में की डरकी। नार। ७. बुनाई में बाने का सूत। स्त्री० [?] १. छछूँदर। २. मोरनी। ३. गारुड़ी मंत्र। ४. एक प्रकार की जड़ी या बूटी। स्त्री०=भरणी (नक्षत्र)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ