भेदक/bhedak

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भेदक  : वि० [सं०√भिद्+ण्वुल्—अक] भेदन करनेवाला। भेदने या छेदने वाला। २. लोगों में भेदभाव या लड़ाई-झगड़ा करनेवाला। ३. आँतों को भेदकर उनमें का मल निकालनेवाला। दस्तावर। रेचक। ४. छपाई, लिखाई आदि में वह सांकेतिक चिन्ह जो किसी अक्षर या वर्ण का विशिष्ट उच्चारण बताने के लिए उसके ऊपर या नीचे लगाया जाता है। जैसे—अरबी के गैन वर्ण का उच्चारण बताने के लिए ग़ में की बिन्दी। पुं०=भदज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेदकर  : वि०=भेदक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भेदकातिशयोक्ति  : स्त्री० [सं० भेदक-अतिशयोक्ति] साहित्य में अतिशयोक्ति अलंकार का एक भेद जिसमें उपमेय और उसके किये हुए वर्णन में भेद दिखाई देने पर उसे ‘और ही कुछ’ कहकर अभेद सूचित किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ