मतवाला/matavaala

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मतवाला  : वि०, पुं० [सं० मत्त+हिं० वाला (प्रत्य०)] [स्त्री० मतवाली] १. नशे आदि के कारण मस्त। नशे में चूर। २. किसी प्रकार के अभिमान या मद के कारण मस्त और ला-परवाह। ३. उन्मत्त। पागल। पुं० १. वह भारी पत्थर जो किले या पहाड़ पर से नीचे के शत्रुओं को मारने के लिए लुढ़काया जाता है। २. कागज का बना हुआ एक प्रकार का खिलौना जो जमीन पर फेकने से सीधा खड़ा रहकर इधर-उधर हिलता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ