रुखसत/rukhasat

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुखसत  : स्त्री० [अं० रुख्सत] १. कहीं से चलने के समय विदा होने की क्रिया या भाव। २. नौकरी, सेवा आदि से मिलनेवाली अल्पकालीन छुट्टी। अवकाश। ३. अनुज्ञा। अनुमति। परवानगी। (क्व०) ४. उर्दू काव्य में दुल्हे के घर जाना। क्रि० प्र०—देना।—पाना।—मिलना।—लेना। वि० जो कहीं से विदा होकर चल पड़ा हो। जिसने प्रस्थान किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखसताना  : पुं० [फा० रुख्स्तानः०] रुख्सत अर्थात् विदाई के समय दिया अथवा बाँटा जानेवाला धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुखसती  : वि० [अं० रुखसत+ई (प्रत्यय)] १. रुखसत सम्बन्धी। रुखसत का। २. जिसे रुखसत या छुट्टी मिली हो। स्त्री० १. रुखसत। विदाई। २. मैके से विवाहित कन्या के घर जाने की क्रिया या भाव। ३. उक्त विदाई के समय कन्या या दामाद को मिलनेवाला धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ