व्यायाम/vyaayaam

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्यायाम  : पुं० [सं० वि+आ√यम्+घञ्] १. कोई ऐसी क्रिया या व्यापार जिसमें शरीर अथवा उसके किसी एक या अनेक अंगों को किसी असामान्य स्थिति में अथवा विभिन्न स्थितियों में इस उद्देश्य से लाया जाता है जिससे शरीर पुष्ट हो तथा रक्त का संचार ठीक प्रकार से होता रहे। कसरत (एक्सरसाइज)। २. पौरुष। ३. परिश्रम। ४. क्लांति। थकावट। ५. रति-क्रिया। के उपरांत होनेवाली थकावट। ६. अभ्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यायामिक  : वि० [सं० व्यायाम+ठक्-इक] १. व्यायाम संबंधी। व्यायाम का। २. व्यायाम के फलस्वरूप होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यायामी (मिन्)  : पुं० [सं० व्यायाम+इनि] १. वह जो व्यायाम करता हो। कसरत करनेवाला। कसरती। २. परिश्रमी। मेहनती। ३. व्यायाम से पुष्ट (शरीर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ