संहार/sanhaar

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संहार  : पुं० [सं०] १. एक में करना या मिलाना। इकट्ठा करना। २. संचय। ३. सिर के बाल आच्छी तरह बाँधना। ४. अंत। समाप्ति। जैसे—वेणी संहार। ५. ध्वंस नाश। ६. बहुत से व्यक्तियों की युद्ध आदि में एक साथ होने वाली हत्या। ७. कल्पांत। प्रलय। ८. संक्षेप में और सार रूप में कही हुई बात। ९. किसी काम या बात को निष्फल या व्यर्थ करने की क्रिया। निवारण। परिहार। जैसे—किसी के चलाए हुए अस्त्र का संहार अर्थात विफलीकरण। १॰. अपना छोड़ा हुआ अस्त्र फिर से लौटाना या वापिस लाना। ११. कौशल। निपुणता। १२. सिकुड़ना। आंकुचन। १३. पुराणानुसार एक नरक का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारक  : वि० [सं० सम्√हृ (हरण करना) णिच्-ण्वुल्-अक, संहार-कारिणी] [स्त्री० संहारिका] संहार करने वाला। संहर्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारकारी  : वि० [सं० संहाक+कृ (करना)+णिनि] [स्त्री० संहार कारिणी] संहार या नाश करने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारकाल  : पुं० [सं०] विश्व के नाश का समय। प्रलय काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारना  : स० [सं० संहरण] मार डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहार-भैरव  : पुं० [सं०] भैरव के आठ रूपों या मूर्तियों में से एक काल भैरव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारमुद्रा  : स्त्री० [सं०] तांत्रिक पूजन में अंगो की एक प्रकार की स्थिति, जिसे विसर्जन मुद्रा भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारिक  : वि० [सं० संहार+ठन्-इक्] १. संहार करने वाला। २. संहार संबंधी। संहार का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहारी (रिन्)  : वि० [सं० सम्√हृ (हरण करना)+णिनि] संहार या नाश करने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संहार्य  : वि० [सं० सम्√हृ (हरण करना (+ण्यत] १. समेटने या बटोरने योग्य। संग्रह करने योग्य। इकट्ठा करने लायक। २. जिसका संहार किया जाने को हो या किया जा सकता हो। ३.जो कहीं दूसरी जगह ले जाया जा सकता हो या ले जाया जाने को हो। ४. जिसका निवारण या परिहार हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ