समष्टि/samashti

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

समष्टि  : स्त्री० [सं० सम√अश् (प्याप्त होना)+क्तिन्] १. जितने हों, उन सब का सम्मिलित या सामूहिक रूप। वह रूप या स्थिति जिसमें सभी, अंगो, व्यष्टियों या सदस्यों का अंतर्भाव या समावेश हो। ‘व्याष्टि’ का विपर्याय। २. साधु-संन्यासियों आदि का ऐसा भंडारा या भोज जिसमें सभी स्थानिक साधु-संन्यासी आदि निमंत्रित किये गये हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समष्टि-निगम  : पुं० [सं०] ऐसा निगम जो समष्टि या समुदाय पर आश्रित हो, अथवा बहुतों या सब के सहयोग से काम करता हो,या चलता हो। (एग्रिगेट कारपोरेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समष्टिवाद  : पुं० [सं०] आधुनिक साम्यवाद की वह शाखा जिसका सिद्धान्त यह है कि सभी पदार्थों के उत्पादन और वितरण का सारा अधिकार समष्टि रूप से सारे राष्ट्र के हाथ में रहना चाहिए। (कलेक्टिविज़्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समष्टिवादी  : वि० [सं०] समष्टिवाद सम्बन्धी। समष्टिवाद का। पुं० समष्टिवाद का अनुयायी या समर्थक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ