सांत्वन/saantvan

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सांत्वन  : पुं० [सं०√सांत्व् (अनुकूल करना)+ल्युट्—अन] १. किसी दुःखी को सहानुभूतिपूर्वक शांति देने की क्रिया। आश्वासन। ढारस। २. आपस में स्नेहपूर्वक होनेवाली बात-चीत। ३. प्रणय। प्रेम। ४. मिलन। मिलाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सांत्वना  : स्त्री० [सं० सांत्वन—टाप्] १. दुःखी, शोकाकुल या संतप्त व्यक्ति को शांत करने तथा समझाने-बुझाने की क्रिया। २. किसी को यह समझाना कि जो कुछ हो गया है या बिगड गया वह अनिवार्य था। अब साहस तथा धैर्य से उसका परिमार्जन किया जा सकता है। ३. उक्त आशय की सूचक उक्ति या कथन। ४. चित्त की शांति और स्वस्थता। ५. प्रणय। प्रेम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ