सारणी/saaranee

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सारणी  : स्त्री० [सं०] १. पानी बहने की नाली। २. छोटी नदी। ३. नहर। ४. आज-कल कोई ऐसा कागज या फलक जिसमें बहुत से कोठे, खाने या स्तम्भ बने रहते हैं और जिनके कोठों आदि में किसी विशेष प्रकार के तुलनात्मक अध्ययन, गणना या विवेचन के लिये कुछ अंक, पद या शब्द आदि अंकित होते हैं। (टेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारणीक  : पुं० [सं०] १. ऐसा टाइपराइटर जिसमें अलग-अलग स्तम्भों में अकादि भरकर सारणी तैयार की जाती हो। (टेबुलेटर) २. दे० ‘सारणीकार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारणीकरण  : पु० [सं०] १. सारणी बनाने की क्रिया या भाव। २. तथ्यों आदि को सारणी के रूप में अंकित करना। सारणीयन। (टेबुलेशन उक्त दोनों अर्थो में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारणीकार  : पुं० [सं०] वह जो अनेक प्रकार की सारणियाँ बनाने का काम करता हो। (टेबुलेटर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारणी-यंत्र  : पुं० [सं०] एक प्रकार का आधुनिक यंत्र जिसकी सहायता से सारणियाँ बनाई जाती है। (टेबुलेटर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारणीयन  : पुं० [सं०] सारणीकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ