साहित्यिक/saahityik

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साहित्यिक  : वि० [सं० साहित्य] १. साहित्य (विशेषतः साहित्यिक कृतियों) से संबंध रखनेवाला अथवा उसके अनुरूप होनेवाला। जैसा—साहित्यिक रचना। २. जो साहित्य का ज्ञाता या पारखी हो अथवा साहित्य की रचना करना ही जिसका पेशा हो। जैसा—साहित्यिक व्यक्ति, साहित्यिक संस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साहित्यिक चोरी  : स्त्री० [सं०+हिं] किसी की साहित्यिक कृति चुराकर (कविता, लेख आदि) उसको अपनी मौलिक कृति के रूप में लोगों के सामने उपस्थित करना। (प्लेजिअरीज़्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ