सिमट/simat

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सिमट  : स्त्री० [हिं० सिमटना] सिमटने की अवस्था, क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिमटना  : अ० [हिं० समेटना का अ०] १. दूर तक फैली या बिखरी हुई चीज या चींजों का खिंचकर थोड़े विस्तार या स्थान में आना। संकुचित होना। समेटा जाना। २. दूर तक फैली हुई चीज या तल में शिकन या सिलवट पड़ना। ३. इकट्ठा होना। बटुरना। ४. क्रम या तरतीब से लगना। ५. काम पूरा या समाप्त होना। ६. भय, लज्जा आदि के कारण व्यक्ति का संकुचित होना। सिकुड़ना। जैसा—वह सिंमटकर कोने में बैठ गया। संयो० क्रि०—जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिमटी  : स्त्री० [देश०] खेस की तरह का एक प्रकार का मोटा कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ