सुंद/sund

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुंद  : पुं० [सं०√सुद् (नष्ट करना)+अप्] १. एक प्रसिद्ध असुर जो निसुंद का पुत्र और उपसुंद का भाई था। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरक  : पुं० [सं० सुन्दर+कन] एक प्रचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरता  : स्त्री० [सं० सुन्दर+तल्-टाप] १. भौतिक या शारीरिक रचना, प्रकार या रूप रंग जो नेत्रों को भला प्रतीत होता हो। २. लाक्षणिक अर्थ में कोई सुन्दर वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरताई  : स्त्री० [सं० सुंदर+हिं० ताई (प्रत्य०)]=सुंदरता।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरत्व  : पुं० [सं० सुंदर+त्व] सुन्दरता। सौन्दर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरम्मन्य  : वि० [सं० सुंदर√मिन (मानना)+खश पक्-मुम] जो अपने आपको बहुत सुंदर मानता या समझता हो। अपने आपको सुन्दर समझनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदराई  : स्त्री०=सुन्दरता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरापा  : पुं० [सं० सुन्दर+हिं० आपा (प्रत्य०)] सुंदरता। सौंदर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदरी  : वि० स्त्री० [सं०] सुंदर रूपवाली। अच्छी सूरत शक्ल वाली। रूपवती। स्त्री० १. सुंदर रूप वाली स्त्री। खूबसूरत औरत। २. त्रिपुर सुंदरी देवी। ३. एक योगिनी का नाम। ४. सवैया नामक छंद का दसवाँ भेद जिसके प्रत्येक चरण में आठ सगण और एक गुरु होता है। ५. एक प्रकार का समवृत्त वर्णिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में चार भगण होते हैं। इसका एक प्रसिद्ध नाम मोदक भी है। ६. तेईस अक्षरों की एक प्रकार की वर्ण वृत्ति। ७. द्रुत-विलंबित नामक छंद का दूसरा नाम। ८. हलदी। ९. एक प्रकार की मछली। १॰. एक प्रकार का बड़ा जंगली वृक्ष जिसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है। और नाव बनाने तथा इमारत के काम आती है। ११. पूतल आदि के वे लंबे टुकड़े जो बीन, सारंगी, सितार आदि के दंड पर बँधे रहते हैं और जो स्वर उतारने-चढाने के लिए ऊपर नीचे खिसकाये जाते हैं। १२. शहनाई की तरह का एक प्रकार का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदोपसुंद  : पुं० [सं० द्व० स०] सुंद और उपसुंद नाम के दो भाई जो तिलोत्तमा (अप्सरा) को प्राप्त करने के लिए आपस में लड़ मरे थे। विशेष—इन दोनों भाइयों ने यह वर प्राप्त किया था कि हम तब तक नहीं मरें जब तक स्वयं एक दूसरे को न मारें। अतः इन्द्र द्वारा प्रेषित तिलोत्तमा अप्सरा की प्राप्ति के लिए ये आपस में लड़ मरे थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुंदोपसुंद न्याय  : पुं० [सं०] एक प्रकार का न्याय जिसका प्रयोग ऐसे अवसरों पर होता है जहाँ दो शक्तिशाली व्यक्ति आपस में घनिष्ठ मित्र होने पर भी अंत में सुंद और उपसुंद नामक दैत्यों की तरह लड़ मरते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ