सौमनस/saumanas

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सौमनस  : वि० [सं०] १. सुमन या फूल संबंधी। २. फूलों का बना हुआ। ३. फूल के जैसा सुंदर और कोमल। पुं० १. आनन्द। प्रसन्नता। २. अनुग्रह। कृपा। ३. पश्चिम दिशा के दिग्गज। ४. कर्म मास या सावन की आठवीं तिथी। ५. अस्त्रों को निष्फल करने का एक संहारक अस्त्र। ६. जायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौमनस्य  : वि० [सं०] आनन्द देने वाला। प्रसन्न करने वाला। पुं० १. प्रसन्नचित्तता। प्रसन्नता। आनन्द। २. आपस में होनेवाला सद्भाव। ३. किसी विषय की सुबोधता। ४. श्राद्ध में पुरोहित या ब्राह्मण के हाथ में फूल देना। (भागवत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ